PM Modi का बड़ा संदेश: सुरक्षा बरकरार, लेकिन छोटा हुआ काफिला.. सादगी से दिया नया उदाहरण…

PM Modi का बड़ा संदेश: सुरक्षा बरकरार, लेकिन छोटा हुआ काफिला.. सादगी से दिया नया उदाहरण…

DESK: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने एक बार फिर सादगी और संसाधनों के संतुलित उपयोग का बड़ा संदेश दिया है।

हाल के घरेलू दौरों के दौरान पीएम मोदी ने अपने काफिले का आकार पहले के मुकाबले काफी कम कर दिया।जानकारी के मुताबिक, वडोदरा और गुवाहाटी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के काफिले में शामिल गैर-जरूरी वाहनों की संख्या घटाई गई, जबकि SPG के सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल पूरी तरह लागू रहे।

यानी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया, लेकिन संसाधनों के इस्तेमाल को अधिक संतुलित और व्यावहारिक बनाया गया।इस पहल को प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से “खुद उदाहरण पेश करने” की सोच के रूप में देखा जा रहा है।संदेश साफ है — वीआईपी मूवमेंट में भी सादगी और जिम्मेदारी दोनों साथ-साथ चल सकते हैं।

पीएम मोदी का यह कदम अब चर्चा का विषय बना हुआ है और इसे प्रशासनिक कार्यशैली में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *