धनबाद(DHANBAD): गुरुवार की रात धनबाद थाना गेट के समीप ट्रेफिक विभाग द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव चलाया जा रहा था तभी ब्रेजा कार पर सवार दो युवकों को भी जांच के लिए रोका गया । जांच के दौरान दोनों युवक नशा में पाए गये पुलिस द्वारा फाइन भरने की बात कहे जाने पर युवक ड्यूटी पर तैनात ट्रेफिक पुलिस के जवान से उलझ पड़े और उनकी वर्दी भी फाड दी यहां तक राजनीति पावर का हवाला देते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी भी दी । इस दौरान सड़क पर काफी देर हो हंगामा भी हुआ पकड़े गयो दोनों युवक अनिमेष सिंह राजपुत,बिपुल कुमार को जेल भेज दिया है । बिपुल कुमार प्राइवेट बैंक में मेनेजर के पद पर कार्यरत हैं तो अनिमेष सिंह होटल संचालक है ।जेल भेजने के दौरान राज की घटना को लेकर अनिमेष ने अपनी ग़लती स्वीकार कर मांफी मांगी ।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

