शहरपुरा नेहरू मैदान स्थित ब्रह्म बाबा शिव मंदिर का पुनरुद्वार का शिलान्यास कार्यक्रम युवा नेता लक्की सिंह के द्वारा पूजा अर्चना कर सम्पन्न हुआ…

शहरपुरा नेहरू मैदान स्थित ब्रह्म बाबा शिव मंदिर का पुनरुद्वार का शिलान्यास कार्यक्रम युवा नेता लक्की सिंह के द्वारा पूजा अर्चना कर सम्पन्न हुआ…

सिंदरी(SINDRI): सिंदरी नेहरु मैदान स्थित ब्रह्म बाबा शिव मंदिर का पुनरुद्धार हेतु बाबा के मंदिर परिसर’ में भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में डॉ भास्कर झा पंडित, अमर झा एवं हरीश चंद्र मिश्र ने विधि विधान पूर्वक भूमि पूजन कर पूजा संपन्न करवाये।यजमान गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह उनकी पत्नी अंजली वक्ष । रंजन सिंह उनकी पत्नी नीतू सिंह तथा बृजेश सिंह श्रद्धा भक्ति भाव से पूजा में शामिल हो कर पूजा अर्चना किये । वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया, भूमि पूजन के बाद गौरव वक्ष उर्फ लक्की सिंह ने ईंट रखकर जिर्णोद्धार कार्य की आधार शिला रखी। लक्की सिंह ने कहा कि यह पूराना प्राचीन मंदिर है, यहां श्रद्धालु भक्त भाई, बहन पूजा करने के लिए आते रहते हैं। जिसे जल्द से जल्द नए रूप में मंदिर का निर्माण के लिए आधार शिला का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंजनी श्रीवास्तव, जय प्रकाश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमर सिंह, संजय सिंह, उत्तम मुंशी, पंकज कुमार, रंजन ठाकुर के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *