धनबाद पुलिस मंथली रिव्यू मीटिंग…….
धनबाद(DHANBAD): धनबाद जिले में क्राइम कंट्रोल को लेकर पुलिस महकमा अब और सख्त नजर आ रहा है। बुधवार को समाहरणालय में एसएसपी प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मंथली रिव्यू मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें जिले के सभी डीएसपी, एसडीपीओ और थाना प्रभारी शामिल हुए। बैठक में लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपने-अपने थानों में लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करें और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें।
वारंट, कुर्की-जप्ती और ऑर्गेनाइज्ड क्राइम के खिलाफ अभियान को और तेज करने का निर्देश दिया गया। साथ ही महिला और बच्चों से जुड़े मामलों में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया।
एसएसपी ने बताया कि आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा के हालिया दौरे के दौरान मिले निर्देशों का भी सख्ती से पालन किया जाएगा और सभी थानों में विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा- “लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हमारी प्राथमिकता है। महिला और बच्चों से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

