महंगाई के खिलाफ जेएमएम का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कल, मन्नू आलम ने दी जानकारी…

महंगाई के खिलाफ जेएमएम का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कल, मन्नू आलम ने दी जानकारी…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला सचिव मन्नू आलम ने बुधवार को रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर महंगाई के खिलाफ आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर गुरुवार को झारखंड के सभी 24 जिलों में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

मन्नू आलम ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है। घरेलू गैस सिलेंडर के साथ-साथ कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भी वृद्धि हुई है, जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई के मुद्दे पर जिम्मेदारी से बचने के लिए अंतरराष्ट्रीय कारणों का हवाला दे रही है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ गैस ही नहीं, बल्कि दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। इसी के विरोध में गुरुवार को सुबह 10 बजे से राज्यभर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *