सिंदरी(SINDRI): भाजपा बलियापुर पूर्वी मंडल की पहला मासिक बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी की लोकप्रिय भाजपा नेत्री तारा देवी जी सम्मिलित हुई।
बैठक के दौरान पार्टी की विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत परिचर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए गए।
बैठक की अध्यक्षता बलियापुर पूर्वी मंडल के अध्यक्ष विद्युत चक्रवर्ती एवं इस कार्यक्रम के प्रभारी विजय रवानी के उपस्थिति में हुआ।।
इस अवसर पर, मंडल के सभी पदाधिकारी गण एवं भाजपा के सम्मानित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

