झारखंड(JHARKHAND): झारखंड की राजनीति से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर…प्रदीप यादव को 16 साल पुराने मामले में दुमका की विशेष MP-MLA कोर्ट ने 1 साल की सजा सुनाई है।यह मामला साल 2010 का है, जब देवघर में सूखे की स्थिति को लेकर सड़क जाम और प्रदर्शन किया गया था। उसी मामले में अदालत ने अब अपना फैसला सुनाया है।हालांकि, सजा के ऐलान के तुरंत बाद कोर्ट ने प्रदीप यादव को अंतरिम जमानत भी दे दी है।यानी फिलहाल उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा, लेकिन इस फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।अब सबकी नजर इस बात पर है कि आगे इस मामले में कानूनी प्रक्रिया क्या रुख लेती है और इसका झारखंड की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

