धनबाद(DHANBAD): पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड जनादेश पर हृदय से हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन।
यह विजय मात्र सत्ता परिवर्तन नहीं,बल्कि वर्षों से उपेक्षित राष्ट्रवादी भावना,सांस्कृतिक अस्मिता और जन-आकांक्षाओं के सम्मान की ऐतिहासिक अभिव्यक्ति है।
यह वही पावन भूमि है,जहाँ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया और “एक देश, एक विधान” का मंत्र दिया। आज का यह जनादेश उनके सपनों के भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है।
यह वही धरती है, जहाँ स्वामी विवेकानंद जी ने युवाशक्ति, आत्मगौरव और भारतीय संस्कृति के जागरण का शंखनाद किया था। आज बंगाल की जनता ने उसी आत्मबल और चेतना को पुनः जीवित किया है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व,माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी के कुशल संगठन और बंगाल के जुझारू नेता शुभेंदु अधिकारी जी के अथक संघर्ष ने यह ऐतिहासिक परिवर्तन संभव किया है।
पश्चिम बंगाल की जागरूक, साहसी एवं राष्ट्रभक्त जनता को हृदय से धन्यवाद आपके साहसिक निर्णय ने तुष्टिकरण,भय और अव्यवस्था की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और सुरक्षा के मार्ग को चुना है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

