धनबाद(DHANBAD): पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की बढ़त के बाद सोमवार को धनबाद स्थित सांसद कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। सांसद ढुल्लू महतो ने कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे और नारेबाजी कर उत्साह व्यक्त किया।
मीडिया से बातचीत में सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि बंगाल की जनता बदलाव के लिए तैयार थी और उन्होंने अपना जनादेश दे दिया है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में लोगों ने मौजूदा परिस्थितियों से परेशान होकर इस बार भाजपा का समर्थन किया है। सांसद ने कहा कि पांच राज्यों में जारी मतगणना के बीच पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिल रही बढ़त उत्साहजनक है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व को सराहा और जनता का आभार जताया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में पहले राजनीतिक हिंसा और डर का माहौल था, जिसे जनता ने इस बार खारिज किया है। सांसद ने कहा कि यह परिणाम लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की ताकत को दर्शाता है और आने वाले समय में विकास की नई दिशा तय करेगा।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

