धनबाद(DHANBAD): पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड बहुमत से जीत पर श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बंगाल की जनता को बधाई दी है साथ ही पश्चिम बंगाल के अलावे असम और पुडुचेरी में शानदार जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है. उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गृह मंत्री अमित शाह को भाजपा की जीत व एनडीए की सरकार बनने पर बहुत-बहुत बधाई दिया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में सनातन की जीत हुई क्योंकि जब-जब सनातन एक हुआ है तब तब हमेशा भाजपा की जीत हुई है। बंगाल के हिंदुओं की यह जीत है क्योंकि वहां के लोग ममता दीदी के आतंक से भयभीत थे.चुनाव आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं अनुशासित चुनाव कराया गया.पश्चिम बंगाल की जनता के साहसिक निर्णय ने तुष्टिकरण,भय और अव्यवस्था की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और सुरक्षा के मार्ग को चुना है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

