देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कुछ राउंड की गिनती के बाद टीएमसी की ममता बनर्जी कई रुझानों में आगे चल रही हैं, जबकि कुछ अन्य सीटों पर बीजेपी ने बढ़त बनाई हुई है। नंदीग्राम और भवानीपुर जैसे हाई-प्रोफाइल सीटों पर भी मुकाबला लगातार बदलता दिख रहा है।
असम में रुझानों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सरकार बनाने की स्थिति में नजर आ रही है। कई सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं और कुछ प्रमुख क्षेत्रों में पार्टी ने मजबूत पकड़ बना ली है।
तमिलनाडु में इस बार नया राजनीतिक मोड़ देखने को मिल रहा है। अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी कई सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और कुछ इलाकों में सबसे आगे चलने की खबरें हैं, जिससे राज्य की राजनीति में नया समीकरण बनता दिख रहा है।
केरल में भी राजनीतिक तस्वीर साफ होती दिख रही है, जहां कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाने की स्थिति में बताया जा रहा है।
इसके अलावा जलपाईगुड़ी और दुआर्स बेल्ट समेत कई सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों की बढ़त की खबरें सामने आ रही हैं, जबकि कुछ सीटों पर तृणमूल कांग्रेस और अन्य दल भी मुकाबले में बने हुए हैं।
फिलहाल मतगणना जारी है और अंतिम नतीजों से ही साफ होगा कि किस राज्य में किसकी सरकार बनती है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

