बंगाल आसाम में भाजपा की बढ़त के साथ ही धनबाद में जश्न का माहौल राज सिन्हा…

बंगाल आसाम में भाजपा की बढ़त के साथ ही धनबाद में जश्न का माहौल राज सिन्हा…

धनबाद(DHANBAD): देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने शुरू होते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया है। शुरुआती रुझानों में भाजपा को बहुमत मिलता देख धनबाद में भी उत्साह का माहौल नजर आया। धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवास पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी और जीत की खुशी में जश्न मनाया गया।

टीवी स्क्रीन पर जैसे-जैसे परिणाम आते रहे, वैसे-वैसे कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता गया। इस दौरान विधायक राज सिन्हा भी कार्यकर्ताओं के साथ मांदर की थाप पर झूमते और नारेबाजी करते दिखाई दिए। पूरे परिसर में जीत का माहौल देखने को मिला।

मीडिया से बातचीत में विधायक राज सिन्हा ने पश्चिम बंगाल और असम की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश देकर अपनी पसंद स्पष्ट कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों ने अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर वोट दिया है और परिणाम उसी का प्रतिबिंब है।

विधायक ने कहा कि चुनाव परिणाम जनता के विश्वास को दर्शाते हैं और पार्टी आगे भी जनहित के मुद्दों पर काम करती रहेगी। वहीं, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *