केंदुआडीह सड़क बंदी पर सियासत गरम: विधायक रागिनी सिंह ने BCCL से जल्द समाधान की मांग की…

केंदुआडीह सड़क बंदी पर सियासत गरम: विधायक रागिनी सिंह ने BCCL से जल्द समाधान की मांग की…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के केंदुआडीह अग्नि प्रभावित क्षेत्र में बंद पड़ी धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क को लेकर सियासत तेज हो गई है। रागिनी सिंह ने क्षेत्र का दौरा कर सड़क के पिछले 20 दिनों से बंद रहने पर कड़ी नाराजगी जताई।

विधायक ने BCCL प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इतनी बड़ी समस्या के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि धंसी हुई सड़क की जल्द भराई कर मार्ग को शुरू किया जाए और वैकल्पिक रास्ता भी उपलब्ध कराया जाए।इस मुद्दे को लेकर विधायक रागिनी सिंह ने बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल से वार्ता की।

इस बैठक में धनबाद के मेयर संजीव सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में भू-धसान, अग्नि प्रभावित क्षेत्र और सड़क बंदी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।सीएमडी ने भरोसा दिलाया कि तकनीकी टीम हालात का आकलन कर रही है और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही सड़क चालू करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।वहीं पीबी एरिया के महाप्रबंधक जे सी शाहा ने कहा कि पूरे क्षेत्र पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समाधान निकाला जाएगा।

रागिनी सिंह ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन, बीसीसीएल और जनप्रतिनिधियों की प्रस्तावित बैठक का अचानक स्थगित होना सवाल खड़े करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वह दिल्ली जाकर केंद्रीय कोयला मंत्री से मुलाकात करेंगी।

फिलहाल केंदुआडीह की यह समस्या अब प्रशासन, बीसीसीएल और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय की बड़ी परीक्षा बन गई है, जहां जनहित और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाना सबसे बड़ी चुनौती है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *