अगर 2 मई को आपके मोबाइल फोन पर अचानक तेज सायरन बजे, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
दरअसल, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी NDMA और सरकार मिलकर एक खास टेस्ट कर रहे हैं।
इस टेस्ट का मकसद है देश की आपदा चेतावनी प्रणाली को मजबूत बनाना, ताकि किसी भी आपदा या इमरजेंसी की स्थिति में लोगों तक तुरंत जानकारी पहुंचाई जा सके।
इस दौरान आपके फोन पर एक तेज अलर्ट टोन या सायरन सुनाई दे सकता है, साथ ही स्क्रीन पर मैसेज भी दिखाई देगा।
ये पूरी तरह एक मॉक ड्रिल है — यानी अभ्यास, असली खतरा नहीं।
सरकार की SACHET पहल के तहत ये सिस्टम लगातार टेस्ट और बेहतर किया जा रहा है, ताकि भविष्य में आपकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इसलिए अगर आपके फोन पर ये अलर्ट आए — तो शांत रहें, और दूसरों को भी इसके बारे में जरूर बताएं।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

