धनबाद(DHANBAD): हाउसिंग कॉलोनी स्थित हिमांशु कोचिंग क्लासेस में मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे संस्थान में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को मिठाई, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया गया।
बताते चलें कि इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में हिमांशु कोचिंग क्लासेस के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें लगभग एक दर्जन बच्चे उत्कृष्ट श्रेणी में शामिल हुए हैं। इस सफलता के पीछे छात्रों की कड़ी मेहनत और लगन साफ दिखाई देती है।
संस्थान के प्रबंधक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों के अथक प्रयास का परिणाम है। उन्होंने बताया कि बच्चों ने पूरे समर्पण के साथ पढ़ाई की, वहीं उनके अभिभावकों का भी भरपूर सहयोग मिला, जिसके कारण वे इस मुकाम तक पहुंच सके।
कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धि पर गर्व जताया और संस्थान के शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। अंत में प्रबंधक ने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

