धनबाद(DHANBAD):धनबाद अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर बुधवार को रणधीर वर्मा चौक पर सीपीएम की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान CITU ने मेहनतकश मजदूरों को शुभकामनाएं दीं और मजदूर एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह पावन अवसर है जब हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि मजदूरों पर हो रहे हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। नेताओं ने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
CITU ने केंद्र और राज्य सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और श्रम कानूनों में बदलाव से मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

