
राहुल गांधी एवं उसके समर्थन दल के नेताओं ने इस बिल का विरोध किया ।
सिंदरी(SINDRI): सिंदरी भाजपा के महिला कार्यकर्ताओं ने सिंदरी भूंज मोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर राहुल गांधी का पुतला दहन शुक्रवार को संध्या समय किया।
यह कार्यक्रम सिंदरी भाजपा के नगर अध्यक्ष संजू महतो के नेतृत्व में किया गया। महिलाओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के गगन भेदी नारे भी लगाए। महिलाओं ने कहा कि राहुल गांधी महिला विरोधी है यही कारण है कि तेंतीस प्रतिशत आरक्षण के विषय का विरोध किया।हम तमाम देश की महिलाएं किसी भी किमत पर इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के दिनेश सिंह, बृजेश सिंह, रामदेव पांडे,रवि शर्मा, संजय गुप्ता,सुमन चौधरी, गणपति बाउरी, संजय महतो, अमित सिंह, अरविंद खत्री, नगर अध्यक्ष संजू महतो, गार्गी सिंह,कमला देवी,मिराज सिंह पूजा देवी, नमिता देवी इत्यादि लोग सामिल थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

