सिंदरी(SINDRI): मजदूर दिवस“श्रम करो, शर्म नहीं” का संदेश देता है – काउंसिल सिंदरीसिंदरी: आज दिनांक 01 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी समन्वय काउंसिल, सिंदरी के तत्वावधान में अंबेडकर परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।सम्मानित साथियो मे सतेन्द्र कुमार मरांडी, जगरनाथ, सुखलाल, शिवलाल, गाजू, शंकर, अनिता देवी, चंदो देवी, ललिता देवी, सबिता देवी उपस्थित होकर उर्जा प्रदान कियेकार्यक्रम का मुख्य संदेश था – “श्रम करो, शर्म नहीं”। इस दौरान नगर निगम के महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में वर्ष 1886 में (शिकागो के हेमार्केट) में 8 घंटे के कार्यदिवस की मांग को लेकर हुए ऐतिहासिक संघर्ष को याद किया गया। साथ ही श्रमिकों के कठिन परिश्रम, त्याग और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की गई।कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम डॉ भीम राव अंबेडकर जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयीकाउंसिल के सलाहकार भोला पासवान ने कहा कि मजदूरों को उनके अधिकार, उचित वेतन और सुरक्षित कार्यस्थल के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना आवश्यक है।सलाहकार सुरेश प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता, मेहनत से किया गया हर कार्य सम्मान के योग्य है।महासचिव वी. मुरुगन ने कहा कि मजदूरों के अटूट परिश्रम को नमन करता हू,सचिव रबिंद्र प्रसाद ने कहा कि मजदूरों के बिना दुनिया का कोई भी कार्य संभव नहीं है, चाहे वह कृषि हो या उद्योग।मजदूर दिवस कार्यक्रम के सफल आयोजन में निम्नलिखित सदस्यों का विशेष योगदान रहा:अनुराग कुमार आर्या, प्रकाश कुमार। वुधन राम,, राजन कुमार चंचल आकाश कुमार सागर कुमार मनोज मोदक, राजेश पासवान, राजा राम पासवान, जितेन्द्र शर्मा के साथ अन्य लोगो ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज किये.
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

