सिंदरी(SINDRI): 1 मई को सरस्वती विद्या मंदिर, सिंदरी में को स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संतोष कुमार बनर्जी को भावभीनी विदाई दी गई।समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सचिव शशि भूषण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव एवं प्राचार्य सुनील कुमार पाठक सहित पूरे विद्यालय परिवार ने भाग लिया। समिति सदस्यों द्वारा आचार्य संतोष कुमार बनर्जी का सम्मान किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य सुनील कुमार पाठक, सुनीता रानी एवं भक्तकर दास ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए बनर्जी के योगदान को सराहा। अपने संबोधन में संतोष कुमार बनर्जी ने विद्यालय में बिताए 34 वर्षों के अनुभवों को साझा करते हुए भावुक क्षणों को याद किया।कार्यक्रम में अतिथि परिचय सौरभ कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि मंच संचालन अभय शंकर पांडे ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन बनाली बनर्जी द्वारा दिया गया।समारोह का समापन भावनात्मक वातावरण में हुआ, जहां सभी ने संतोष कुमार बनर्जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

