मई की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने एक बार फिर लोगों और कारोबारियों को झटका दिया है।
कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है, जिसमें दाम करीब ₹993 तक बढ़ गए हैं।इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे व्यवसायों पर पड़ेगा, जहां बड़े पैमाने पर कमर्शियल गैस का इस्तेमाल होता है।
हालांकि आम जनता के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।
लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से बाहर खाने-पीने की चीजों के दामों में भी आने वाले समय में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

