इन ट्रेनों ने बदली राह…

इन ट्रेनों ने बदली राह…

बिहार(BIHAR) : उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में अयोध्या कैंट–अकबरपुर–जफराबाद रेलखंड पर स्थित जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन अब नये रूप में ढलने जा रहा है। यार्ड रिमॉडलिंग के इस बड़े काम ने फिलहाल यात्रियों के सफर की दिशा बदल दी है। करीब 16 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। वहीं, कई स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव खत्म कर दिया गया है। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस 13 से 27 मई तक बदले मार्ग से चलेगी। इसका नया रूट औंड़िहार → वाराणसी सिटी → वाराणसी जंक्शन → बनारस → प्रयागराज जंक्शन → मानिकपुर होगी।

Bihar में ट्रेनों के रूट में बदलाव
वहीं, जौनपुर, मिर्जापुर, विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, शंकरगढ़ जैसे स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रुकेगी। वापसी में भी यही रूट लागू होगा। शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस, वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस, कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस ये सभी ट्रेनें अब वाराणसी और औंड़िहार रूट से चलेंगी। जौनपुर स्टेशन पर ठहराव खत्म कर दिया गया है। वहीं, कोटा-पटना एक्सप्रेस, रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस, इंदौर-पटना एक्सप्रेस ट्रेन के रूट बदल दिये गये हैं। अब नया रूट लखनऊ → सुलतानपुर → जफराबाद होंगी। ये ट्रेन जौनपुर, शाहगंज, अकबरपुर, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट में नहीं रूकेगी।

वंदे भारत भी बदले ट्रैक पर
पटना-गोमतीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस 4 से 27 मई तक जफराबाद–सुलतानपुर–अयोध्या कैंट रूट से चलेगी। अयोध्या धाम स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। रेलवे ने यात्रियों के लिये जरूरी सलाह जारी कर कहा कि यात्रा से पहले ट्रेन का नया टाइम-टेबल जरूर चेक करें। बदले हुये रूट और ठहराव की जानकारी लेकर ही घर से निकलें। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरा बदलाव जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के यार्ड को आधुनिक और स्मार्ट बनाने के लिये किया जा रहा है। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही होगी और सुगम यात्रियों को बेहतर सुविधायें मिलेंगी।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *