भेलाटांड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में विद्युत आपूर्ति शुरू करने का प्रयास जारी…

भेलाटांड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में विद्युत आपूर्ति शुरू करने का प्रयास जारी…

नगर निगम ने पेड़ की टूटी डालियां हटाने का काम किया शुरू

धनबाद(DHANBAD): आज संध्या तेज हवा और आंधी के कारण भेलाटांड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास बिजली के तार पर पेड़ की डालियां गिरने से बिजली सप्लाई बंद हो गई।

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल 1 के कार्यपालक अभियंता श्री रंजीत कुमार ठाकुर ने बताया कि भेलाटांड वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास कई स्थानों पर तेज हवा और आंधी के कारण बिजली के तार के ऊपर पेड़ की डालियां गिरने से बिजली के तार और पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं और बिजली सप्लाई बंद हो गई है।

बिजली सप्लाई शुरू करने के लिए विद्युत विभाग से तथा पेड़ की डालियां हटाने के लिए धनबाद नगर निगम से संपर्क किया गया।

सूचना मिलते ही सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक के नेतृत्व में धनबाद नगर निगम की टीम ने पेड़ की डालियां हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। जबकि विद्युत विभाग के गोविंदपुर सर्किल के कार्यकारी विद्युत अभियंता के नेतृत्व में क्षतिग्रस्त लाइन को मरम्मत करने का कार्य आरंभ कर बिजली आपूर्ति शुरू करने का प्रयास जारी है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *