वांछित अपराधी ‘मेजर’ को 3 दिन की पुलिस हिरासत, इंटरपोल की मदद से दुबई से हुई गिरफ्तारी…

वांछित अपराधी ‘मेजर’ को 3 दिन की पुलिस हिरासत, इंटरपोल की मदद से दुबई से हुई गिरफ्तारी…

धनबाद(DHANBAD): आतंक का पर्याय बन चुके वासेपुर से जुड़े भगोड़े बदमाश प्रिंस खान के करीबी गुर्गे सैयद सैफ अब्बास नकवी उर्फ शैफी उर्फ मेजर को अदालत ने तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।
इससे पूर्व धनबाद पुलिस ने आरोपी को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी बी.के. लाल की अदालत में पेश किया और सात दिनों की रिमांड की मांग की। पुलिस का कहना था कि रिमांड के दौरान पूछताछ से गिरोह के नेटवर्क, फंडिंग और प्रिंस खान के ठिकानों से जुड़े अहम खुलासे हो सकते हैं।
वहीं, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ सह रिमांड अधिवक्ता अजय कुमार भट्ट ने पुलिस की मांग का विरोध किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में देने का आदेश दिया।
अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि हिरासत के दौरान आरोपी के साथ किसी प्रकार की बर्बरता नहीं की जाएगी। साथ ही, रिमांड से पहले और बाद में उसका चिकित्सीय परीक्षण अनिवार्य होगा।
गौरतलब है कि धनबाद के इतिहास में पहली बार किसी अपराधी को विदेश से गिरफ्तार कर यहां लाया गया है। इंटरपोल की मदद से आरोपी को दुबई के अजमान से पकड़ा गया और 19 अप्रैल 2026 को भारत लाया गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *