अत्यंत दुखद निधन पर गहरी शोक संवेदना…

अत्यंत दुखद निधन पर गहरी शोक संवेदना…

सिंदरी(SINDRI): एफसीआई वीएसएस एम्पलाई वेलफेयर एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य सुनील कुमार सिन्हा जी के दामाद गोपाल प्रसाद जी, जो दिल्ली स्थित डीआरडीओ डिफेंस में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे, का दिनांक 27.04.2026 को इंदिरापुरम अस्पताल में हृदयाघात के कारण दुखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनकी आयु लगभग 45 वर्ष थी।

उनके असामयिक निधन से एसोसिएशन के सभी सदस्य अत्यंत दुखी एवं शोकाकुल हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

शोकाकुल सदस्य:
सेवा सिंह जी, उमाशंकर सिंह, आर.सी. प्रसाद, एस.पी. शाह एवं अन्य सदस्यगण।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *