पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL):पश्चिम बंगाल के भवानीपुर से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
जानकारी के मुताबिक, शुभेंदु अधिकारी बूथ का दौरा करने पहुंचे थे, तभी वहां मौजूद टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ उनकी कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते टकराव में बदल गई। स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया।
इस मामले पर शुभेंदु अधिकारी ने मीडिया से कहा कि वे केवल बूथ का निरीक्षण कर रहे थे और वहां मौजूद लोग मतदाता नहीं बल्कि बाहरी थे।
वहीं, मौके पर मौजूद एक मतदाता के मुताबिक, जैसे ही शुभेंदु अधिकारी पहुंचे, उन्होंने “जय श्रीराम” का नारा लगाया, जिसके जवाब में भीड़ ने “जय बांग्ला” के नारे लगाए। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
फिलहाल, सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और स्थिति को नियंत्रण में बताया जा रहा है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

