बारानगर में EVM खराब: बूथ नंबर 72 पर मतदान बाधित, मतदाताओं में नाराज़गी…

बारानगर में EVM खराब: बूथ नंबर 72 पर मतदान बाधित, मतदाताओं में नाराज़गी…

पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल के बारानगर इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बूथ नंबर 72 पर EVM मशीन में खराबी के चलते मतदान प्रक्रिया प्रभावित हो गई है।

मतदाताओं का आरोप है कि मशीन ठीक से काम नहीं कर रही, जिसके कारण वोटिंग रुक-रुक कर हो रही है। इस तकनीकी समस्या के चलते लोगों को लंबे समय तक कतारों में इंतजार करना पड़ा, जिससे उनमें नाराज़गी भी देखने को मिली।

मौके पर मौजूद चुनाव अधिकारियों द्वारा EVM को ठीक करने की कोशिश की जा रही है, ताकि जल्द से जल्द मतदान प्रक्रिया फिर से सुचारू रूप से शुरू की जा सके।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन इस तरह की तकनीकी खामी ने मतदान व्यवस्था पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *