धनबाद ट्रांसफर केस पर हाईकोर्ट सख्त: 54 पुलिसकर्मियों की वापसी का आदेश…

धनबाद ट्रांसफर केस पर हाईकोर्ट सख्त: 54 पुलिसकर्मियों की वापसी का आदेश…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां झारखंड हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग में हुए 54 पुलिसकर्मियों के तबादले को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने इन सभी पुलिसकर्मियों को दोबारा धनबाद जिला बल में पोस्टिंग देने का आदेश दिया है।यह मामला तब शुरू हुआ था जब तत्कालीन एसएसपी और डीजीपी द्वारा प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए इन पुलिसकर्मियों का विभिन्न जिलों में ट्रांसफर कर दिया गया था। प्रभावित पुलिसकर्मियों ने इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि तबादले की प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया था। अदालत ने स्पष्ट कहा कि बिना ठोस आधार के किए गए ट्रांसफर अनुचित हैं। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय के आदेश को रद्द करते हुए सभी 54 पुलिसकर्मियों की वापसी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।इस फैसले का झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने स्वागत किया है और इसे न्याय की जीत बताया है।

वहीं, पहले ही इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जा चुका था, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया था।अब देखना होगा कि इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में ट्रांसफर प्रक्रिया को लेकर क्या बदलाव आते हैं।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *