सांसद ढुल्लू महतो ने बोकारो सर्किट हाउस में पीसी कर बोकारो एयरपोर्ट को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम और अफवाहों पर बयान दिया…

सांसद ढुल्लू महतो ने बोकारो सर्किट हाउस में पीसी कर बोकारो एयरपोर्ट को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम और अफवाहों पर बयान दिया…

धनबाद(DHANBAD): सांसद ढुल्लू महतो ने कहा “कुछ राजनीतिक स्वार्थ के कारण जानबूझकर जनता के बीच गलतफहमियां फैलाई जा रही हैं, जबकि सच्चाई यह है कि बोकारो एयरपोर्ट केंद्र सरकार द्वारा लगभग 98 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा चुका है। राज्य सरकार की निष्क्रियता के कारण यह अब तक चालू नहीं हो पाया है, लेकिन इसे जल्द शुरू कराने के लिए मेरा प्रयास लगातार जारी है।

साथ ही, धनबाद में एयरपोर्ट निर्माण की दशकों पुरानी मांग को लेकर भी मैं पूरी मजबूती के साथ संघर्ष कर रहा हूँ। इस विषय को मैंने नागरिक उड्डयन मंत्री, गृह मंत्री और प्रधानमंत्री के समक्ष भी उठाया है और आगे भी हर स्तर पर प्रयास जारी रहेगा।

अपने क्षेत्र की जनता से आग्रह करता हूँ कि किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी और अफवाहों से दूर रहें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *