DESK: भीषण गर्मी से जूझ रहे देशवासियों के लिए राहत की खबर है, लेकिन इसके साथ ही सावधानी भी बेहद जरूरी है। भारतीय मौसम विभाग ने 28 अप्रैल के लिए यूपी, बिहार, राजस्थान समेत 13 राज्यों में तेज आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। खासकर खुले में काम करने वाले लोग, किसान और यात्रा कर रहे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।
गर्मी के बीच मौसम का यह बदलाव जहां एक तरफ राहत लेकर आएगा, वहीं दूसरी तरफ सतर्कता भी उतनी ही जरूरी है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

