धनबाद(DHANBAD): भाजपा की जिला मंत्री रीता यादव ने कहा कि,झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल होने के बाद शेखर अग्रवाल पूरी तरह राजनीतिक रूप से बेरोजगार हो गए हैं। उनकी हताशा और निराशा अब सार्वजनिक बयानों में साफ दिखाई देने लगी है। जिला मंत्री रीता यादव ने कहा कि विधायक सिन्हा के ऐतिहासिक आंदोलन की सफलता से फ्यूज बल्ब रूपी विपक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस तो किया, इनकी बोली तो कम से कम निकली।झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद के लोकप्रिय एवं सर्वमान्य विधायक राज सिन्हा जी की लगातार बढ़ती लोकप्रियता से विपक्ष पूरी तरह बेचैन है, जिसके कारण शेखर अग्रवाल अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
बरटांड़ मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास ने कहा कि, विधायक की लोकप्रियता से घबराकर जनहित के मुद्दे पे कुंभकर्णी नींद में सोए हुए झामुमो के नेता जागे तो।
केंदुआ पार्षद प्रतिनिधि गोविंदा राउत एवं भूली मंडल अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि,केंदुआडीह भू-धंसान , क्षेत्र के लोगों की रोजगार एवं पूरी सुविधा देते हुए पुनर्वास एवं जहरीली गैस रिसाव जैसी गंभीर समस्या के समाधान को लेकर विधायक राज सिन्हा जी ने “कोयलांचल बचाओ संघर्ष समिति” के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इस धरना के कारण ही 02 मई को इन समस्याओं के स्थाई समाधान हेतु उच्च स्तरीय बैठक निर्धारित हुई।इस जनआंदोलन को न केवल प्रभावित क्षेत्र, बल्कि पूरे धनबाद के व्यापारियों, छात्रों, महिलाओं, स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों का व्यापक और ऐतिहासिक समर्थन मिला। यही समर्थन विपक्ष की जमीन खिसकने का कारण बन गया है।
आए दिन अवैध कोयला उत्खनन से कई घटनाएं घट रही है अभी केन्दूआडीह मुख्य सड़क के बाद, सोनारडीह ओपी क्षेत्र के अंतर्गत टंडाबाड़ी बस्ती में 21से अधिक घर जमींदोज हो गई, छातुडीह कोलियरी, रामकनाली पैच कतरास, न्यू श्याम बाजार झरिया, इंद्रा चौक सहित कई अन्य स्थानों पे भूधंसान की भयावह घटनाएं घटी सभी में रा सरकारी पार्टी झामुमो के संरक्षण के बिना यह संभव नहीं।
मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता,रंजय सिंह एवं मीडिया प्रभारी कुमार अमित ने कहा कि, शेखर अग्रवाल स्वयं को बार-बार इंजीनियर बताते हैं, लेकिन उन्हें Jharia Rehabilitation and Development Authority (JRDA) अर्थात झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण के बारे में मूलभूत जानकारी तक नहीं है। यह केंद्र सरकार का विभाग नहीं, बल्कि झारखंड सरकार से संबंधित प्राधिकरण है, जिसका कार्य झरिया, केंदुआडीह, केंदुआ, गोधर, लोदना, कुसुंडा, भौंरा, बस्ताकोला, पुटकी, बलिहारी, ईस्ट झरिया, सिजुआ, कतरास, घनुडीह, मुनीडीह, अलकडीहा, डिगवाडीह, चासनाला सहित कोलियरी क्षेत्रों में भूमि धंसान, भूमिगत आग, विस्थापन एवं पुनर्वास से जुड़े कार्य करना है।
JRDA के राज्य स्तर पर प्रमुख झारखंड सरकार के मुख्य सचिव होते हैं।
संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव नीति निर्धारण एवं प्रशासनिक नियंत्रण करते हैं, जबकि जिला स्तर पर उपायुक्त प्रमुख पदाधिकारी होते है।
भूमि सुधार उपसमाहर्ता, अंचलाधिकारी एवं स्थानीय निकाय अधिकारी विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। यह पूरी व्यवस्था राज्य सरकार के अंतर्गत संचालित होती है।
पूर्व नगर अध्यक्ष दिलीप सिंह, भागीरथ दास एवं दिलीप पंडित ने कहा कि, धनबाद की जनता ने किसे डिस्चार्ज कर घर पे बिठा दिया और किसे फ्यूज बल्ब बनाकर छोड़ दिया गया यह सभी जानते हैं। कोयला चोरी पे इनकी बोलती क्यों बंद है। प्रतिदिन अवैध कोयला 150 से 200 हाइवा निकल रहा है, राज्य सरकार ने कोयला चोरी की हद कर दी है। धनबाद धनबाद विधायक राज सिन्हा वर्ष 2015 से विधायक है, धनबाद की जनता ने वर्ष 2015के पहले और उसके बाद का विकास देख रही है।
विधायक राज सिन्हा जनआंदोलन से निकले हुए नेता हैं। उनके प्रयासों से दशकों पुरानी मांग को पूरा करते हुए विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय अस्तित्व में आया। जब-जब धनबाद में बिजली, पानी, सड़क एवं जनसमस्याएँ उत्पन्न हुईं, सिन्हा ने सड़क से सदन तक मजबूती से आवाज उठाई।
वर्तमान राज्य सरकार द्वारा शहर की 38 प्रमुख सड़कों के निर्माण कार्य को एसीबी जांच के नाम पर लंबित रखा गया है। विधायक सिन्हा ने इस गंभीर विषय को विधानसभा में कई बार उठाया तथा मुख्यमंत्री, नगर विकास सचिव, मंत्री एवं संबंधित अधिकारियों से मिलकर लिखित मांग भी की। जबकि सच्चाई यही है कि शेखर अग्रवाल ने ही 2019 के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले अतिमहत्वपूर्ण इन 38 सड़कों को जानबूझकर साजिश के तहत खुदवाकर जर्जर बना कर छोड़ दिया। ताकि मतदाता का गुस्सा भाजपा प्रत्याशी पे उतरे।
अधूरी और लटकी पड़ी परियोजनाओं की जिम्मेदारी उस समय के मेयर रहे शेखर अग्रवाल की पूर्णतः है।
मेयर रहते हुए शेखर अग्रवाल ने गरीबों को मूलभूत सुविधाएँ दिए बिना टैक्स में भारी वृद्धि की।
शेखर अग्रवाल के मेयर रहते नगर निगम की लापरवाही से वर्षों से लंबित पड़ी कुसुंडा, खरकाबाद, हरिजन टोला, जालान फैक्ट्री मार्ग सहित वार्ड 17 एवं 18 पाण्डरपाला की जर्जर सड़क, स्ट्रीट लाइट एवं नाली निर्माण कार्य विधायक राज सिन्हा जी के संघर्ष और धरने के बाद ही संभव हो सका।
पाण्डरपाला सहित अन्य क्षेत्रों में पानी टंकी के अभाव में क्षेत्र के हजारों परिवार पेयजल संकट झुझ रहे है।इस समस्या समाधान के लिए धनबाद विधायक राज सिन्हा के अथक प्रयासों से दूर करने हेतु तीन स्थानों पर पानी टंकी निर्माण शुरू होने जा रही हैं। इस प्रकार की सैंकड़ों कार्य एवं योजनाएं भी विधायक सिन्हा की पहल का परिणाम है।
स्पष्ट है कि धनबाद की जनता विकास, संघर्ष और जनसेवा की राजनीति के साथ है। विपक्ष जितनी भी बयानबाजी कर ले, जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

