सिंदरी में पेयजल संकट पर तीसरे दिन वार्ता सफल, हर्ल प्रबंधन ने एक माह में पाइपलाइन कार्य शुरू करने का दिया आश्वासन…

सिंदरी में पेयजल संकट पर तीसरे दिन वार्ता सफल, हर्ल प्रबंधन ने एक माह में पाइपलाइन कार्य शुरू करने का दिया आश्वासन…

सिंदरी(SINDRI):सिंदरी से एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जहाँ पेयजल संकट को लेकर जारी धरना-प्रदर्शन के तीसरे दिन समाधान की दिशा में पहल हुई है।सिंदरी सेटलिंग टैंक के गेट के समक्ष भाकपा माले के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन के बीच, हर्ल प्रबंधन के आग्रह पर ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए सम्मेलन कक्ष पहुँचा। यह वार्ता सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।

बैठक में हर्ल प्रबंधन के अधिकारी भी मौजूद रहे और विस्तृत चर्चा के बाद प्रबंधन ने एक लिखित सहमति पत्र सौंपा। इसमें आश्वासन दिया गया कि सिंदरी बस्ती में नई पाइपलाइन बिछाने की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और एक माह के भीतर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।इसके साथ ही, अंतरिम राहत के तौर पर मौजूदा पाइपलाइन से एक से दो अस्थायी कनेक्शन देने की बात भी कही गई है।विधायक चंद्रदेव महतो ने चेतावनी दी कि यदि इस बार भी वादे पूरे नहीं हुए, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

वहीं धरना का नेतृत्व कर रहे कॉमरेड छोटन चटर्जी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले भी आश्वासन दिए गए थे, लेकिन उन पर अमल नहीं हुआ।धरना स्थल पर मौजूद ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने इस समझौते को आंशिक राहत माना है, लेकिन उनके भीतर अब भी आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तय समयसीमा में काम शुरू नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।फिलहाल, हर्ल प्रबंधन द्वारा लिखित आश्वासन मिलने के बाद धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया है।

NEWSANP के लिए सिंद्री से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *