सिंदरी(SINDRI):गहरे दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि तृप्ति ओझा, जो अहिंद्र कुमार ओझा (रंटु) की पत्नी थीं, का आज सुबह असर्फी अस्पताल में निधन हो गया।उनका पार्थिव शरीर RK1/85, सिंदरी स्थित आवास पर लाया जा चुका है। उनके पुत्र जर्मनी से प्रस्थान कर चुके हैं और उनके कल, दिनांक 27 अप्रैल 2026 को सिंदरी पहुँचने की संभावना है।
अतः अंतिम संस्कार कल ही संपन्न किया जाएगा।
एफसीआई वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवार को संबल और शक्ति प्रदान करें।
NEWSANP के लिए सिंदरी से ब्यूरो रिपोर्ट

