डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, धनबाद में इंटर-हाउस कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन…

डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, धनबाद में इंटर-हाउस कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन…

सिंदरी(SINDRI):डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी, रंगामाटी में आज इंटर-हाउस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न हाउस के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के दौरान कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मैच में रामानुजन हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 46–36 के अंतर से विवेकानंद हाउस को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विवेकानंद हाउस उपविजेता रहा। यह इस वर्ष रामानुजन हाउस की पहली जीत रही, जिससे छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

विजेता टीम – रामानुजन हाउस
आयुष कुमार (कक्षा 10 C), संजीव कुमार (10 A), आदित्य कुमार सिंह (10 C), विनीत कुमार सिंह (9 C), पार्थो सार्थी मंडल (9 B), अंकित कुमार (9 D), रजनीश यादव (8 B), अंकित चौबे (8 A)
उपविजेता टीम – विवेकानंद हाउस
अमीश ठाकुर (9 C), उमेश गोप (10 D), यश राज चौधरी (10 D), कृष्ण कुमार पासवान (10 C), नमन राज (10 B), हर्षित (8), इशांत (9 B), प्रिंस राज (10 E)

प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षक एवं शारीरिक शिक्षक अमित कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता का संचालन एवं निर्णय कार्य अमित कुमार, अनूप कुमार मंडल तथा शिवानी सिंह द्वारा निष्पक्ष रूप से किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री दिव्येंदु त्रिपाठी ने विजेता एवं उपविजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खेल छात्रों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निरंतर अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह और खेल भावना के लिए सराहा गया तथा विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

NEWSANP के लिए सिंद्री से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *