उप विकास आयुक्त ने होमगार्ड अभ्यार्थियों की तकनिकी दक्षता परीक्षा की तैयारियों का लिया जायजा…

उप विकास आयुक्त ने होमगार्ड अभ्यार्थियों की तकनिकी दक्षता परीक्षा की तैयारियों का लिया जायजा…

धनबाद(DHANBAD): उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने आज शाम राजकीय पॉलिटेक्निक में होमगार्ड अभ्यार्थियों की तकनिकी दक्षता परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि होमगार्ड परीक्षा में शारीरिक जाँच व लिखित परीक्षा में सफल शहरी तकनिकी महिला/पुरुष अभ्यार्थियों के लिए 100 मार्क्स की तकनिकी दक्षता परीक्षा का आयोजन 24.04.2026 से 25.04.2026 तक राजकीय पॉलिटेकनीक एवं आईटीआई, धनबाद में किया जाएगा।

इसमें कंप्यूटर टाइपिंग, सिविल, मैकेनिकल, कंप्यूटर एप्लीकेशन, फाइनेंशियल अकाउंटिंग आदि में डिप्लोमा, आईटीआई, दर्जी, रसोइया, माली, नाई, धोबी, नर्स, ड्राइविंग में लगभग 386 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर स्पष्ट साइनबोर्ड लगाने, पानी, बिजली सहित सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस दौरान उप विकास आयुक्त सन्नी राज के साथ अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, राजकीय पॉलिटेक्निक के प्राचार्य व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *