वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, पूर्णिया की महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी निलंबित…

वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी, पूर्णिया की महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी निलंबित…

बिहार(BIHAR): बिहार के पूर्णिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सोशल मीडिया पर सक्रियता एक महिला थानाध्यक्ष को महंगी पड़ गई।बिहार पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देशों के बावजूद वर्दी में रील्स बनाना और उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करना पूर्णिया की महिला थानाध्यक्ष शबाना आजमी के लिए भारी पड़ गया।दरअसल, पुलिस मुख्यालय ने पहले ही स्पष्ट मानक संचालन प्रक्रिया यानी SOP जारी कर दी थी, जिसमें वर्दी में किसी भी तरह के फोटोशूट या रील बनाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।इसके बावजूद शबाना आजमी लगातार अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्दी में रील्स पोस्ट कर रही थीं। जब यह मामला पुलिस मुख्यालय के संज्ञान में आया, तो तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इसके बाद पूर्णिया की एसपी स्वीटी सहरावत ने जांच कर अनुशासनहीनता के आरोप में शबाना आजमी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। साथ ही यह एक सख्त संदेश भी है कि वर्दी की गरिमा से समझौता करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है, लेकिन फिलहाल यह साफ है कि बिहार पुलिस सोशल मीडिया पर अनुशासन को लेकर बिल्कुल सख्त नजर आ रही है।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *