धनबाद में यातायात व्यवस्था बदहाल: स्कूल भेन और बसों के कब्जे में 8 लेन रोड, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल….

धनबाद में यातायात व्यवस्था बदहाल: स्कूल भेन और बसों के कब्जे में 8 लेन रोड, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल….

धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल की लाइफलाइन कही जाने वाली 8 लेन रोड इन दिनों पार्किंग जोन में तब्दील हो गई है। धनबाद पब्लिक स्कूल (हीरक ब्रांच) की लगभग 100 स्कूल वैन और बसें सड़क पर जहां-तहां खड़ी कर दी जा रही हैं, जिससे आम जनता का शोषण हो रहा है और पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बना बैठा है।

सड़क पर कब्जा, जनता परेशान
स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल बसों और वैन के चालक वाहनों को सड़क पर ही बेतरतीब ढंग से छोड़कर अपने घर चले जाते हैं। इसके कारण सुबह से दोपहर तक सड़क पर भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है। राहगीरों और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं को भारी असुविधा होती है। सड़क संकरी होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

सामाजिक कार्यकर्ता ने मोर्चा खोला-
इस गंभीर समस्या को देखते हुए सामाजिक संस्था ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड्स के संस्थापक सह अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने जिला प्रशासन और धनबाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अपील की है कि सार्वजनिक सड़कों को अवैध पार्किंग से तत्काल मुक्त कराया जाए।
नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूल प्रबंधन और चालकों पर सख्त कार्रवाई हो। आम जनता को इस रोज-रोज के मानसिक और शारीरिक शोषण से निजात मिले।

मुख्य बिंदु स्थान:- 8 लेन रोड, हीरक ब्रांच (धनबाद पब्लिक स्कूल के समीप) समस्या, अवैध पार्किंग और घंटों लगने वाला लंबा जाम के लिए मांग है की सुचारू यातायात व्यवस्था और पुलिस की सक्रियया दिखे।

NEWSANP के लिए धनबाद से अमित की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *