केंदुआडीह NH-32 भू-धंसान पर सत्याग्रह, कार्रवाई नहीं हुई तो BCCL दफ्तर के बाहर आंदोलन की चेतावनी…

केंदुआडीह NH-32 भू-धंसान पर सत्याग्रह, कार्रवाई नहीं हुई तो BCCL दफ्तर के बाहर आंदोलन की चेतावनी…

धनबाद(DHANBAD): रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर गुरुवार को केंदुआडीह NH-32 पर हुए भू-धंसान को लेकर सत्याग्रह किया गया। यह सत्याग्रह निरसा विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। सत्याग्रह के दौरान निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि इस आंदोलन का उद्देश्य खान सुरक्षा निदेशालय और बीसीसीएल तक स्थानीय लोगों की समस्याएं पहुंचाना है। उन्होंने मांग की कि भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र की तत्काल खुदाई कर वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाए और उसके बाद सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो अगला आंदोलन कोयला नगर स्थित बीसीसीएल कार्यालय के बाहर किया जाएगा।

वहीं आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि केंदुआडीह क्षेत्र में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बीसीसीएल को लोगों के जान-माल की रक्षा के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *