पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL): देश के दो अहम राज्यों पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में आज विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान जारी है।पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव कराए जा रहे हैं, जिसमें आज यानी 23 अप्रैल को पहले चरण के तहत 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है। यहां मुकाबला बेहद दिलचस्प बना हुआ है, जहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लिए सत्ता बचाना बड़ी चुनौती है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में जुटी हैं।वहीं, भारतीय जनता पार्टी भी राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है, जिससे मुकाबला और भी कड़ा हो गया है।इधर, तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है। यहां मुख्य मुकाबला द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के बीच माना जा रहा है। एम. के. स्टालिन के लिए एक बार फिर सत्ता में वापसी आसान नहीं मानी जा रही है।दोनों ही राज्यों में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है और शांतिपूर्ण मतदान की खबरें सामने आ रही हैं। अब सभी की नजर चुनाव परिणामों पर टिकी है, जो आने वाले दिनों में सियासी तस्वीर साफ करेंगे।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

