सिन्दरी शहरपुरा के मुख्य बाजार प्रवेश द्वार पे कचरा गंदगी से लोग हैं परेशान ।

सिन्दरी शहरपुरा के मुख्य बाजार प्रवेश द्वार पे कचरा गंदगी से लोग हैं परेशान ।

सिन्दरी(SINDRI): सिन्दरी नगर , मुख्य बाजार में कचरा प्रबंधन की गंभीर समस्या सामने आ रही है। बाजार के प्रवेश द्वार पर विशेष कर एफसीआईएल मुख्य दुकान नंबर एक के समीप एवं आस-पास के दुकानदारों द्वारा कचरा खुले में फेंका जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी का अंबार लग जाता है। स्थिति इतनी खराब हो जाती है कि ग्राहकों को बाजार में प्रवेश करते समय‌ र्दूगन्ध के कारण नाक बंद कर अंदर जाना पड़ रहा है। कचरे के ढेर पर कीड़े-मकौड़े और आवारा पशु मंडराते रहते हैं, जिससे संक्रमण, और दुर्धटना का खतरा भी बढ़ते जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि इसी स्थान के आसपास फल विक्रेताओं की दुकानें तथा अन्य दूकान भी लगी रहती हैं ,जो स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बेहद चिंताजनक है। इसके साथ ही बाजार के मुख्य द्वार के ईद- गिर्द मोटरसाइकिल खड़ी कर देने‌ से अवागमन अवरुद्ध हो जाते है, जिसके कारण मार्केटिंग करने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। नगर निगम द्वारा नियमित रूप से कचरा उठाव के लिए वाहन भेजें जाते हैं , लेकिन स्थाई कूड़ेदान या उचित डंपिंग व्यवस्था के अभाव में समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों और ग्राहकों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों को इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। बाजार के मुख्य द्वार से कुछ दूरी पर घेरा बंद कूड़ेदान की व्यवस्था कर कचरे के निष्पादन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि आमजन को इस परेशानी से राहत मिल सके।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *