पश्चिम बंगाल(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल के कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र का उत्साह साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी डॉ अजय पोद्दार ने अपनी पत्नी सरोज पोद्दार के साथ बराकर स्थित आदर्श विद्यालय मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।मतदान करने के बाद डॉ अजय पोद्दार ने क्षेत्र की जनता से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में लोग उत्साह के साथ मतदान कर रहे हैं और अब तक शांतिपूर्ण तरीके से वोटिंग जारी है।उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने घरों से निकलें और अपने वोट का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि लोकतंत्र और मजबूत हो सके।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

