उत्तर प्रदेश(UP): उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटरों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर बदलने और नए मीटर लगाने की प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों और लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने तक किसी भी तरह का स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन नहीं किया जाएगा।इस संबंध में पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि पहले सभी तकनीकी पहलुओं की जांच की जाएगी, उसके बाद ही आगे का फैसला लिया जाएगा।स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं में बिलिंग, तकनीकी खराबी और पारदर्शिता को लेकर कई सवाल उठ रहे थे, जिसके चलते यह मुद्दा लगातार तूल पकड़ रहा था।अब सबकी नजर तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट पर टिकी है, जो तय करेगी कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर योजना का भविष्य क्या होगा।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

