सिंदरी(SINDRI): मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने सोमवार की शाम सिंदरी के ऐतिहासिक शिव मंदिर के शिवलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया था। हिंदू आस्था को लेकर मंगलवार को सिंदरी शिव मंदिर कमेटी सहित हिन्दू समाज के स्थानीय लोगों ने शिवलिंग की अविलंब पुनर्स्थापना पर बैठक की।
बैठक के बाद शिव मंदिर कमेटी सचिव दिनेश सिंह ने बताया कि हिन्दू समाज के लोगों ने बैठक कर शिवलिंग के पुनर्स्थापना का निर्णय लिया है। शिव मंदिर में पुनर्स्थापना के लिए शिवलिंग काशी से लाया जाएगा। काशी से शिवलिंग लाने का पूरा जिम्मा विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग मंत्री सोनू गिरी ने उठाया है। सचिव दिनेश सिंह ने बताया कि हिंदुओं की आस्था का ध्यान रखते हुए आगामी 2 मई को शिवलिंग की पुनर्स्थापना की जाएगी। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।
बैठक में जयप्रकाश राय द्वारा शिव मंदिर में शिवलिंग क्षतिग्रस्त कर निंदनीय कार्य करने पर बड़े भाई ओमप्रकाश राय ने पूरे हिंदू समाज से क्षमा याचना करने पर सिंदरी शिव मंदिर कमेटी ने आरोपी को क्षमा करने का निर्णय लिया।
बैठक में शिव मंदिर कमेटी सचिव दिनेश सिंह, सिंदरी चेम्बर अध्यक्ष दीपक कुमार दीपू, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग मंत्री सोनू गिरी, कामेश्वर सिंह, विदेशी सिंह, रणधीर सिंह, सत्यदेव सिंह, रासबिहारी सिंह, उमाशंकर सिंह, सुनील सिंह, लोगेन हेम्ब्रम, अनिल सिंह, सुरेश सिंह, राजू पाण्डेय, अंकित सिंह, रंजीत निषाद, लोगेन हेम्ब्रम, गायत्री सिंह, उषा सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

