यूपी(UTTAR PRADESH): यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने घोषणा की है कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश के उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं को साल में 40 हजार रुपये पेंशन में मिलेंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के बिजली मीटर भी, ईवीएम मशीन की तरह हेराफेरी करते हैं। भाजपाई जनता के गुस्से के करंट से दूर ही रहें। महंगे सिलेंडर और महंगी बिजली के बिल ही भाजपा का कनेक्शन सत्ता से काट देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता स्वास्थ्य सेवाओं की बर्बादी, खाद की कमी से जूझ रही है। स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

