कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए…

कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, सभी मरीज सुरक्षित निकाले गए…

कोलकाता(KOLKATA): कोलकाता के साल्ट लेक इलाके में स्थित आनंदलोक अस्पताल में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और इमारत से घना काला धुआं उठने लगा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग दूसरी मंजिल से शुरू हुई और तेजी से फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच अभी जारी है।
घटना के बाद राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। अस्पताल में भर्ती मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। कई गंभीर मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान जारी है। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिली थी।
इस दौरान कुछ परिजनों ने आरोप लगाया कि दमकल के पहुंचने में देरी हुई, जिसके चलते उन्होंने खुद ही शीशे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला और आग बुझाने की कोशिश की।

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, इस घटना ने अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *