अशोक सिंह ने एलईडी भारत जोड़ो न्याय रथ किया प्रदेश को समर्पित,कांग्रेस प्रभारी ने देवघर से किया रवाना..

धनबाद(DHANBAD) धनबाद झारखंड कांग्रेस के प्रभारी जनाब गुलाम अहमद मीर शनिवार को देवघर में थे. उन्होंने देवघर परिसदन से एलईडी भारत जोड़ो न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उनके साथ ग्रामीण विकास मंत्री एवं विधायक दल के नेता आलम गिर आलम,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की,धनबाद के वरीय कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह भी थे.

यह एलईडी भारत जोड़ो न्याय रथ धनबाद कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंह ने प्रदेश कांग्रेस को आज समर्पित किया.उसके बाद इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. प्रदेश कांग्रेस, धनबाद सहित झारखंड के अन्य जिलों में जरूरत के हिसाब से इसका उपयोग करेगी. राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर झारखंड में काफी उत्साह दिख रहा है. लोग राहुल गांधी के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं. न्याय यात्रा धनबाद होकर गुजरेगी. धनबाद में रात्रि विश्राम भी होगा.

राहुल गांधी धनबाद में कारोबारी ,स्टूडेंट, वैज्ञानिक से भी मिलेंगे और अपनी बात कहेंगे. इसके पहले शुक्रवार को अशोक कुमार सिंह ने अपनी निजी गाड़ी को न्याय रथ के रूप में परिवर्तित कर दिया है. उस गाड़ी में जिन पांच मुद्दों को लेकर यह रथ यात्रा निकाली गई है, उसे भी प्रमुखता से दर्शाया गया है.

गाड़ी को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है. वैसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर हर स्तर पर तैयारी तेज हो गई है. राहुल गांधी की न्याय यात्रा २ फरवरी को झारखंड के पाकुर में पहुंच सकती है. राहुल गांधी की यह न्याय यात्रा कार्यकर्ताओं के लिए” संजीवनी” साबित हो सकती है. इस यात्रा से कार्यकर्ता भी रिचार्ज होंगे और उनमें नए उत्साह का संचार होगा.

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *