जिला परिषद की 59 दुकानें खुले डाक के माध्यम से की जाएगी आवंटित..7 मई 2026 को होगी नीलामी…

जिला परिषद की 59 दुकानें खुले डाक के माध्यम से की जाएगी आवंटित..7 मई 2026 को होगी नीलामी…

धनबाद(DHANBAD): जिला परिषद द्वारा तोपचांची, गोविंदपुर तथा निरसा में निर्मित 59 दुकानों को खुले डाक के माध्यम से उच्चतम बोली लगाने वाले को अस्थाई रूप से आवंटित की जाएगी।

इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बताया कि जिला परिषद द्वारा तोपचांची गोमो रोड में 120 स्क्वायर फीट की 1100 रुपए प्रति माह किराए पर 16 दुकान, तोपचांची प्रखंड के कोटालअड्डा में 140 स्क्वायर फीट की 900 रुपए प्रति माह किराए पर 7 दुकान, गोविंदपुर (बलियापुर रोड) में 132 स्क्वायर फीट की 550 रुपए प्रति माह किराए पर 5 दुकान, पुटकी जामाडोबा रोड पर 120 स्क्वायर फीट की 1560 रुपए प्रति माह किराए पर 15 दुकान, निरसा हटिया में 120 स्क्वायर फीट की 1000 रुपए प्रति माह किराए पर 11 तथा निरसा हटिया में ही 120 स्क्वायर फीट की 1000 रुपए प्रति माह किराए पर 5 दुकानों को खुले डाक के माध्यम से 11 माह के एग्रीमेंट के आधार पर उच्चतम बोली लगाने वाले व्यक्ति को अस्थाई रूप से आवंटित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि आवेदन पत्रों की बिक्री एवं डाक में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति जिला परिषद कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन पत्र जिला परिषद कार्यालय से एक हजार रूपए नगद या डिमांड ड्राफ्ट जमा कर 2 मई 2026 तक (कार्यालय दिवस में) कार्यालय अवधि तक प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन पत्र 4 मई 2026 तक (कार्यालय दिवस में) कार्यालय अवधि तक जिला परिषद कार्यालय धनबाद में पूरा ब्यौरा के साथ जमा कर सकते हैं। जिसमें नीलामी की न्यूनतम सुरक्षित जमा राशि का बैंक ड्राफ्ट, पैन कार्ड, वोटर आईडी, चरित्र प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड की स्वअभीप्रमाणित फोटोकॉपी संलग्न करना अनिवार्य है।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि उपरोक्त सभी दुकानें के लिए नीलामी की तथि 7 मई 2026 निर्धारित की गई है। बताया कि तोपचांची गोमो रोड तथा तोपचांची प्रखंड के कोटालअड्डा की दुकानों की सुरक्षित जमा राशि 25 -25 हजार रुपए, गोविंदपुर (बलियापुर रोड) में 50 हजार रुपए, पुटकी जामाडोबा रोड की दुकानों की सुरक्षित जमा राशि 2 लाख रुपए तथा निरसा हटिया में स्थित दुकानों की सुरक्षित जमा राशि एक-एक लाख रुपए है। जबकि नीलामी की न्यूनतम सुरक्षित जमा राशि 5 प्रतिशत है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *