IIT ISM में थिंक इंडिया कार्यक्रम..

IIT ISM में थिंक इंडिया कार्यक्रम..


धनबाद(DHANBAD): Think India, IIT (ISM) Dhanbad के तत्वावधान में आज एक योग सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना तथा दैनिक जीवन में संतुलन स्थापित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के जैसपर एवं रोजलिन छात्रावास में क्रमशः छात्र एवं छात्राओं के लिए किया गया। सत्र का संचालन प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ अजय कुमार एवं योग की शोध छात्रा तथा थिंक इंडिया की प्रांत सह-संयोजक मोमिता मलाश द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया। कार्यक्रम का समापन वैदिक मंत्रोच्चार एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया।

इस अवसर पर जैसपर हॉस्टल के वॉर्डन प्रो. शशांक बंसल, थिंक इंडिया के फैकल्टी इंचार्ज प्रो. अंकुश गालव, स्पोर्ट्स ऑफिसर अनीता कुमारी, थिंक इंडिया झारखंड के प्रांत संयोजक रितेश रंजन, माइनिंग विभाग के डॉ. सुनील कुमार सहित दीपक, शुभम, तुषार, रितेश, रवि एवं अन्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *