सिंदरी(SINDRI): 18 अप्रैल, शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर, सिंदरी में दसवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान भैया बहनों को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर पुष्पराज सिंह गौतम( एसीसी सिंदरी के प्लांट प्रबंधक )प्रदीप पांडेय ( CSR हेड, पूर्वी क्षेत्र एसीसी), शशि भूषण कुमार गुप्ता (सचिव), महेंद्र यादव (कोषाध्यक्ष), प्राचार्य सुनील कुमार पाठक, कार्यक्रम प्रमुख भगवान सिंह, पंकज तिवारी तथा रागेश प्रसाद सिंह सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भैया बहनों के अभिभावक उपस्थित थे।
समारोह में सम्मान पाने वाले भैया बहन क्रमशः है: गौतम कुमार, लक्की कुमार, तरुण आनंद, प्रभात कुमार, अभिषेक मुखर्जी, सौम्या कुमारी, सृष्टि सिंह, अमित कुमार, अमीर राजा, पलक कुमारी, आराध्या कुमारी, दिव्या कुमारी, खुशी कुमारी, अनिमेष राज, आदित्य सावन, सागर पांडेय, संजीत कुमार महतो, सोनाली गोराऺई और अतुल शर्मा।
पुष्पराज सिंह गौतम ने कहा कि मैं विद्या मंदिर का पूर्व छात्र हूं।उन्होंने भैया बहनों के साथ अपने विद्यालय में बीते समय को साझा किया, तथा कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं, बल्कि बालकों में राष्ट्रभक्ति और नैतिक मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर की सराहना करते हुए कहा कि यह विद्यालय संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान कर देश के लिए योग्य नागरिक तैयार कर रहा है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी और कहा कि परिश्रम का फल अवश्य मिलता है।
शशि भूषण कुमार कुमार गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यक्ति निर्माण में केवल अंकों का महत्व नहीं होता, बल्कि एक संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक बनना अधिक आवश्यक है।
प्राचार्य सुनील कुमार पाठक ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की सोच भैया बहनों
को रखनी चाहिए।विद्या भारती के विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां शिक्षा के साथ-साथ खेल, सामाजिक जिम्मेदारियों और आध्यात्मिक मूल्यों का भी समावेश किया जाता है।
कार्यक्रम का संचालन नरेश राय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भगवान सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

