भवैया संगीत कलाकार गीता रॉय बर्मन पद्मश्री से होंगे सम्मानित, प्रधानमंत्री मोदी को किया धन्यवाद….

कूचबिहार इस साल 2024 पद्म पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में देश के सभी कोनों और समाज के सभी वर्गों की हस्तियां शामिल हैं, जो इसे ‘पीपुल्स अवार्ड्स’ बना रही है।  केंद्र सरकार निर्देश के 132 लोगों को पद्म सम्मान देने की घोषणा की है

इनमें से पांच दिग्गजों का पद्म विभूषण मिला है 17 को पद में भूषण और बाकी 110 को पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा इनमें सबसे अधिक उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से उसके बाद दूसरे नंबर पर बंगाल है बंगाल से 11 लोग पद्म सम्मान से विभूषित हुए हैं इनमें से अधिकतर लोग ने गुमनाम रहकर जमीन पर काम किया और बड़े बदलाव लाने में कामयाब हुए हैं।

जिनमें से एक पश्चिम बंगाल के कूचबिहार ज़िले के माथाभांगा शहर के वार्ड नंबर 10 की निवासी गीता रॉय बर्मन को पद्मश्री पुरस्कार मिल रहा है. पद्मश्री पुरस्कार के नाम के ऐलान के बाद शहर में खुशी का माहौल है. गीता रॉय बर्मन भवैया संगीत कलाकार हैं. विभिन्न संगठनों की ओर से बधाई दी जा रही है. .

पद्मश्री पुरस्कार मिलने की खबर पाकर वह उत्साहित हैं.उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि मुझे पुरस्कार दिया गया, मैं बहुत खुश हूं

NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *