झारखंड(JHARKHAND):झारखंड से इस वक्त की बड़ी खबर—मैट्रिक परीक्षा परिणाम को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया है।
Jharkhand Academic Council यानी JAC ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के देर रात करीब 10 बजे अचानक मैट्रिक का रिजल्ट ऑनलाइन जारी कर दिया।
रिजल्ट जारी होने की खबर फैलते ही छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हजारों स्टूडेंट्स ने तुरंत वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट भी देख लिया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि बोर्ड की ओर से पहले कोई सूचना या प्रेस रिलीज जारी नहीं की गई थी।
इस पूरे घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या यह तकनीकी चूक थी या फिर प्रशासनिक लापरवाही?
छात्रों और अभिभावकों का कहना है कि इतनी बड़ी परीक्षा के रिजल्ट को लेकर पारदर्शिता और स्पष्ट सूचना बेहद जरूरी होती है, लेकिन इस तरह अचानक रिजल्ट जारी होना चिंता का विषय है।
फिलहाल, बोर्ड की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि Jharkhand Academic Council इस पूरे मामले पर क्या सफाई देता है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

